रविवार, 31 मार्च 2024

श्रीमद्भागवतमहापुराण प्रथम स्कन्ध - नवां अध्याय..(पोस्ट..०८)

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ 

श्रीमद्भागवतमहापुराण 
प्रथम स्कन्ध--नवाँ अध्याय..(पोस्ट ०८)

युधिष्ठिरादिका भीष्मजीके पास जाना और भगवान्‌ श्रीकृष्णकी स्तुति 
करते हुए भीष्मजीका प्राणत्याग करना

श्रीभीष्म उवाच ।

इति मतिरुपकल्पिता वितृष्णा
भगवति सात्वतपुङ्गवे विभूम्नि ।
स्वसुखमुपगते क्वचित् विहर्तुं
प्रकृतिमुपेयुषि यद्‍भवप्रवाहः ॥ ३२ ॥
त्रिभुवनकमनं तमालवर्णं
रविकरगौरवराम्बरं दधाने ।
वपुरलककुलावृत आननाब्जं
विजयसखे रतिरस्तु मेऽनवद्या ॥ ३३ ॥
युधि तुरगरजो विधूम्र विष्वक्
कचलुलितश्रमवारि अलङ्कृतास्ये ।
मम निशितशरैर्विभिद्यमान
त्वचि विलसत्कवचेऽस्तु कृष्ण आत्मा ॥ ३४ ॥

भीष्मजीने कहा—अब मृत्युके समय मैं अपनी यह बुद्धि, जो अनेक प्रकारके साधनोंका अनुष्ठान करनेसे अत्यन्त शुद्ध एवं कामनारहित हो गयी है, यदुवंश-शिरोमणि अनन्त भगवान्‌ श्रीकृष्णके चरणोंमें समर्पित करता हूँ, जो सदा-सर्वदा अपने आनन्दमय स्वरूपमें स्थित रहते हुए ही कभी विहार करनेकी—लीला करनेकी इच्छासे प्रकृतिको स्वीकार कर लेते हैं, जिससे यह सृष्टि परम्परा चलती है ॥ ३२ ॥ जिनका शरीर त्रिभुवन-सुन्दर एवं श्याम तमालके समान साँवला है, जिसपर सूर्य-रश्मियोंके समान श्रेष्ठ पीताम्बर लहराता रहता है और कमल-सदृश मुखपर घुँघराली अलकें लटकती रहती हैं, उन अर्जुन-सखा श्रीकृष्णमें मेरी निष्कपट प्रीति हो ॥ ३३ ॥ मुझे युद्धके समयकी उनकी वह विलक्षण छबि याद आती है। उनके मुखपर लहराते हुए घुँघराले बाल घोड़ोंकी टापकी धूलसे मटमैले हो गये थे और पसीनेकी छोटी-छोटी बूँदें शोभायमान हो रही थीं। मैं अपने तीखे बाणोंसे उनकी त्वचाको बींध रहा था। उन सुन्दर कवचमण्डित भगवान्‌ श्रीकृष्णके प्रति मेरा शरीर, अन्त:करण और आत्मा समर्पित हो जायँ ॥ ३४ ॥ 

शेष आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भागवतमहापुराण (विशिष्ट संस्करण) पुस्तक कोड 1535 से


4 टिप्‍पणियां:

  1. 🌹 जय श्री राम।🙏🌹

    जवाब देंहटाएं
  2. 🌸💟🌷🥀जय श्री हरि:🙏🙏
    ॐ श्री परमात्मने नमः
    ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
    श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे
    हे नाथ नारायण वासुदेव
    नारायण नारायण नारायण नारायण

    जवाब देंहटाएं

  3. seed curly chili hybrid
    hybrid chilli
    chili verde seeds
    chilli hybrid seed production
    hybrid chilli seeds in india
    chili hybrid
    curly seeds
    curly chili pepper
    what is hybrid crops
    chili.seeds
    hybrid chilli seeds
    c-seeds
    curly chili
    chia seed curl defining hair treatment
    dutch chili seeds
    curly chili cheese fries
    cucumber seeds f1 hybrid
    hybrid chili
    green chili seed
    green chilli seed germination time
    green chili pepper seeds
    hybrid seed co
    hybrid seed club
    hybrid collard seeds
    hybrid cucumber seeds
    i see curly hair
    island chill seeds
    i see hair curly hair
    i see hair mongolian curly bundles
    jwala chili seeds
    hybrid jalapeno pepper
    korean chili seeds
    korean chili pepper seeds
    korean red chili pepper seeds
    k hybrid
    non-hybrid seeds
    chili seed usa
    chili seed oil
    chili seed oil for hair growth
    chili-o seasoning
    chili-o discontinued
    chili pie hybrid pepper
    hybrid thai pepper
    hybrid seed production in chilli
    qfc chia seeds
    hybrid chilli seed rate
    hybrid red chilli seeds
    curly red chili
    thai chili hybrid
    t.h. seeds review
    thai chili seeds for sale
    us seed hub coupon code
    chile seed usa
    chili verde seedfinder
    chili seed variety pack
    x-seed plus
    x seed hardy lawn
    x-seed grass seed
    yellow chili peppers seeds
    zelly hybrids
    chili verde strain seeds
    z-seed
    hybrid zkittlez
    chili-0 seasoning
    hybrid chilli seeds price
    1 chili = chili powder
    1 chili = chili flakes
    21 seeds cucumber
    #2 seeds
    21 seeds cucumber jalapeno
    21 seeds cucumber jalapeño
    3 seed bread
    3chi hybrid strains
    3 seed kale crackers
    5th season chili powder
    5 spice crack seed
    5 star chili seasoning recipe
    5-seeds
    6 chili powder
    6 seed crackers
    7 select chili mango
    7 seeds crunchyroll

    जवाब देंहटाएं

श्रीमद्भागवतमहापुराण तृतीय स्कन्ध - तीसवाँ अध्याय..(पोस्ट०२)

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ श्रीमद्भागवतमहापुराण  तृतीय स्कन्ध - तीसवाँ अध्याय..(पोस्ट०२) देह-गेहमें आसक्त पुरुषोंकी अधोगतिका वर्णन आत्मजायासु...