इस ब्लॉग का ध्येय, सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का प्रसार करना तथा सन्तों के दुर्लभ प्रवचनों को जन-जन तक पहुंचाने का है | हम केवल धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर प्रामाणिक जानकारियों को ही प्रकाशित करते हैं। आत्मकल्याण तथा दुर्लभ-सत्संग हेतु हमसे जुड़ें और अपने सभी परिवारजनों और मित्रों को इसके लाभ की बात बताकर सबको जोड़ने का प्रयास करें | भगवान् में लगना और दूसरों को लगाना ‘परम-सेवा’ है | अतः इसका लाभ उठाना चाहिए |
लेबल
- आसुरि
- गीता
- परलोक और पुनर्जन्म
- पुरुषसूक्त
- प्रश्नोत्तरी ‘मणिरत्नमाला’
- मानस में नाम-वन्दना
- विविध
- विवेक चूडामणि
- वैदिक सूक्त
- श्रीगर्ग-संहिता
- श्रीदुर्गासप्तशती
- श्रीमद्भगवद्गीता
- श्रीमद्भागवत महापुराण स्कन्ध 7 से 12
- श्रीमद्भागवतमहापुराण स्कंध 1 से 6
- श्रीमद्भागवतमाहात्म्य
- श्रीमद्भागवतमाहात्म्यम् (स्कन्दपुराणान्तर्गत)
- स्तोत्र
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024
श्रीमद्भागवतमहापुराण तृतीय स्कन्ध-पहला अध्याय..(पोस्ट१३)
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
श्रीगर्ग-संहिता (माधुर्यखण्ड) तेरहवाँ अध्याय
#
श्रीहरि: #
श्रीगर्ग-संहिता
(माधुर्यखण्ड)
तेरहवाँ अध्याय
देवाङ्गनास्वरूपा गोपियाँ
श्रीनारद उवाच -
अथ देवांगनानां च गोपीनां वर्णनं शृणु ।
चतुष्पदार्थदं नॄणां भक्तिवर्धनमुत्तमम् ॥ १ ॥
बभूव मालवे देशे गोपो नन्दो दिवस्पतिः ।
भार्यासहस्रसंयुक्तो धनवान् नीतिमान्परः ॥ २ ॥
तीर्थयात्राप्रसंगेन मथुरायां समागतः ।
नन्दराजं व्रजाधीशं श्रुत्वा श्रीगोकुलं ययौ ॥ ३ ॥
मिलित्वा गोपराजं स दृष्ट्वा वृन्दावनश्रियम् ।
नन्दराजाज्ञया तत्र वासं चक्रे महामनाः ॥ ४ ॥
योजनद्वयमाश्रित्य घोषं चक्रे गवां पुनः ।
मुदं प्राप व्रजे राजन् ज्ञातिभिः स दिवस्पतिः ॥ ५ ॥
तस्य देवलवाक्येन सर्वा देवजनस्त्रियः ।
जाताः कन्या महादिव्या ज्वलदग्निशिखोपमाः ॥ ६ ॥
श्रीकृष्णं सुन्दरं दृष्ट्वा मोहिताः कन्यकाश्च ताः ।
दामोदरस्य प्राप्त्यर्थं चक्रुर्माघव्रतं परम् ॥ ७ ॥
अर्धोदयेऽर्के यमुनां नित्यं स्नात्वा व्रजांगनाः ।
उच्चैर्जगुः कृष्णलीलां प्रेमानन्दसमाकुलाः ॥ ८ ॥
तासां प्रसन्नः श्रीकृष्णो वरं ब्रूहीत्युवाच ह ।
ता ऊचुस्तं परं नत्वा कृताञ्जलिपुटाः शनैः ॥ ९ ॥
गोप्य ऊचुः -
योगीश्वराणां किल दुर्लभस्त्वं
सर्वेश्वरः कारणकारणोऽसि ।
त्वं नेत्रगामी भवतात्सदा नो
वंशीधरो मन्मथमन्मथांगः ॥ १० ॥
तथाऽस्तु चोक्त्वा हरिरादिदेवः
तासां तु यो दर्शनमाततान ।
भूयात्सदा ते हृदि नेत्रमार्गे
तथा स आहूत इवाशु चित्ते ॥ ११ ॥
परिपूर्णतमः साक्षाच्छ्रीकृष्णो नान्य एव हि ।
एककार्यार्थमागत्य कोटिकार्यं चकार ह ॥ १२ ॥
परिकरीकृतपीतपटं हरिं
शिखिकिरीटनतीकृतकंधरम् ।
लकुटवेणुकरं चलकुंडलं
पटुतरं नतवेषधरं भजे ॥ १३ ॥
भक्त्यैव वश्यो हरिरादिदेवः
सदा प्रमाणं किल चात्र गोप्यः ।
सांख्यं च योगं न कृतं कदापि
प्रेम्णैव यस्य प्रकृतिं गताः स्युः
॥ १४ ॥
श्रीनारदजी
कहते हैं— मिथिलेश्वर ! अब देवाङ्गनास्वरूपा गोपियोंका वर्णन सुनो, जो मनुष्योंको चारों
पदार्थ देनेवाला तथा उनके भक्तिभावको बढ़ानेवाला सर्वोत्तम साधन है ॥ १ ॥
मालवदेशमें एक गोप थे, जिनका नाम था - दिवस्पति नन्द
। उनके एक सहस्र पत्रियाँ थीं। वे बड़े धनवान् और नीतिज्ञ थे। एक समय तीर्थयात्राके
प्रसङ्गसे उनका मथुरामें आगमन हुआ। वहाँ व्रजाधीश्वर नन्दराजका नाम सुनकर वे उनसे मिलनेके
लिये गोकुल गये ॥ २-३ ॥
वहाँ नन्दराजसे मिलकर और वृन्दावनकी शोभा देखकर महामना
दिवस्पति नन्द- राजकी आज्ञासे वहीं रहने लगे ॥ ४ ॥
उन्होंने दो योजन भूमिको घेरकर गौओंके लिये गोष्ठ बनाया
। राजन् उस व्रजमें अपने कुटुम्बी बन्धुजनोंके साथ रहते हुए दिवस्पतिको बड़ी प्रसन्नता
प्राप्त हुई ॥ ५ ॥
देवल मुनिके आदेशसे समस्त देवाङ्गनाएँ उन्हीं दिवस्पतिकी
महादिव्य कन्याएँ हुईं, जो प्रज्वलित अग्निके समान तेजस्विनी थीं ॥ ६॥
किसी समय श्यामसुन्दर श्रीकृष्णका दर्शन पाकर वे सब
कन्याएँ मोहित हो गयीं और उन दामोदरकी प्राप्ति- के लिये उन्होंने परम उत्तम माघ मासका
व्रत किया। आधे सूर्यके उदित होते-होते प्रतिदिन वे व्रजाङ्गनाएँ यमुनामें जाकर स्नान
करतीं और प्रेमानन्दसे विह्वल हो उच्चस्वरसे श्रीकृष्णकी लीलाएँ गाती थीं । भगवान्
श्रीकृष्ण उनपर प्रसन्न होकर बोले- 'तुम कोई वर माँगो ।' तब उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर
उन परमात्माको प्रणाम करके उनसे धीरे-धीरे कहा ।। ७–९॥
गोपियाँ बोलीं- प्रभो ! निश्चय ही आप योगीश्वरोंके
लिये भी दुर्लभ हैं। सबके ईश्वर तथा कारणोंके भी कारण हैं। आप वंशीधारी हैं। आपका अङ्ग
मन्मथके मनको भी मथ डालनेवाला (मोह लेने- वाला) है। आप सदा हमारे नेत्रोंके समक्ष रहें
॥ १० ॥
राजन् ! तब 'तथास्तु' कहकर जिन आदिदेव श्रीहरिने गोपियोंके
लिये अपने दर्शनका द्वार उन्मुक्त कर दिया, वे सदा तुम्हारे हृदयमें, नेत्रमार्गमें
बसे रहें और बुलाये हुए-से तत्काल चित्तमें आकर स्थित हो जायँ । जिन्होंने कमर में पीताम्बर बाँध रखा है, जिनके सिर पर मोरपंख का मुकुट सुशोभित है और गर्दन झुकी हुई है, जिनके हाथ में बाँसुरी और लकुटी है तथा कानोंमें रत्नमय कुण्डल झलमला रहे हैं,
उन पटुतर नटवेषधारी श्रीहरिका मैं भजन करता हूँ। आदिदेव श्रीहरि केवल भक्तिसे ही वशमें
होते हैं निश्चय ही इसमें गोपियाँ सदा प्रमाणभूत हैं, जिन्होंने न तो कभी सांख्य का विचार किया न योग का अनुष्ठान; केवल प्रेमसे ही वे भगवान् के
स्वरूप को प्राप्त हो गयीं ॥। ११ – १४ ॥
इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें माधुर्यखण्डके
अन्तर्गत नारद-बहुलाश्व-संवादमें 'देवाङ्गनास्वरूपा गोपियोंका उपाख्यान' नामक तेरहवाँ
अध्याय पूरा हुआ ॥ १३ ॥
शेष
आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीगर्ग-संहिता पुस्तक कोड 2260 से
श्रीमद्भागवतमहापुराण तृतीय स्कन्ध-पहला अध्याय..(पोस्ट१२)
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
श्रीगर्ग-संहिता (माधुर्यखण्ड) बारहवाँ अध्याय (पोस्ट 02)
श्रीगर्ग-संहिता
(माधुर्यखण्ड)
बारहवाँ
अध्याय (पोस्ट 02)
दिव्यादिव्य,
त्रिगुणवृत्तिमयी भूतल-गोपियोंका वर्णन तथा श्रीराधासहित गोपियोंकी श्रीकृष्णके साथ
होली
श्रीनारद
उवाच -
अथ मानवती राधा मानं त्यक्त्वा समुत्थिता ।
सखीसंघैः परिवृता प्रकर्तुं होलिकोत्सवम् ॥ १३ ॥
श्रीखण्डागुरुकस्तूरीहरिद्राकुंकुमद्रवैः ।
पूरिताभिर्दृतीभिश्च संयुक्तास्ता व्रजांगनाः ॥ १४ ॥
रक्तहस्ताः पीतवस्त्राः कूजन् नूपुरमेखलाः ।
गायंत्यो होलिकागीतीः गालीभिर्हास्यसंधिभिः ॥ १५ ॥
आबीरारुणचूर्णानां मुष्टिभिस्ता इतस्ततः ।
कुर्वंत्यश्चारुणं भूमिं दिगन्तं चांबरं तथा ॥ १६ ॥
कोटिशः कोटिशस्तत्र स्फुरंत्याबीरमुष्टयः ।
सुगंधारुणचूर्णानां कोटिशः कोटिशस्तथा ॥ १७ ॥
सर्वतो जगृहुः कृष्णं कराभ्यां व्रजगोपिकाः ।
यथा मेघं च दामिन्यः संध्यायां श्रावणस्य च ॥ १८ ॥
तन्मुखं च विलिम्पन्त्योऽथाबीरारुणमुष्टिभिः ।
कुंकुमाक्तदृतीभिस्तं आर्द्रीचक्रुर्विधानतः ॥ १९ ॥
भगवनपि तत्रैव यावतीर्व्रजयोषितः ।
धृत्वा रूपाणि तावंति विजहार नृपेश्वर ॥ २० ॥
राधया शुशुभे तत्र होलिकाया महोत्सवे ।
वर्षासंध्याक्षणे कृष्णः सौदामिन्या घनो यथा ॥ २१ ॥
कृष्णोऽपि तद्धस्तकृताक्तनेत्रो
दत्वा स्वकीयं नवमुत्तरीयम् ।
ताभ्यो ययौ नन्दगृहं परेशो
देवेषु वर्षत्सु च पुष्पवर्षम् ॥ २२
॥
श्रीनारदजी कहते हैं- राजन् ! तब मानवती राधा मान छोड़कर
उठीं और सखियोंके समूहसे घिरकर होलीका उत्सव मनानेके लिये निकलीं । चन्दन, अगर, कस्तूरी,
हल्दी तथा केसरके घोलसे भरी हुई डोलचियाँ लिये वे बहुसंख्यक व्रजाङ्गनाएँ एक साथ होकर
चलीं ॥ १३-१४ ॥
रँगे हुए लाल-लाल हाथ, वासन्ती रंगके पीले वस्त्र,
बजते हुए नूपुरोंसे युक्त पैर तथा झनकारती हुई करधनीसे सुशोभित कटिप्रदेश बड़ी मनोहर
शोभा थी उन गोपाङ्गनाओंकी । वे हास्ययुक्त गालियोंसे सुशोभित होलीके गीत गा रही थीं।
अबीर, गुलालके चूर्ण मुट्ठियोंमें ले-लेकर इधर-उधर फेंकती हुई वे व्रजाङ्गनाएँ भूमि,
आकाश और वस्त्रको लाल किये देती थीं। वहाँ अबीरकी करोड़ों मुट्ठियाँ एक साथ उड़ती थीं।
सुगन्धित गुलालके चूर्ण भी कोटि-कोटि हांथोंसे बिखेरे जाते थे । १५
- १७ ॥
इसी समय व्रजगोपियोंने श्रीकृष्णको चारों ओरसे घेर
लिया, मानो सावनकी साँझमें विद्युन्मालाओंने मेघको सब ओरसे अवरुद्ध कर लिया हो। पहले
तो उनके मुँहपर खूब अबीर और गुलाल पोत दिया, फिर सारे अङ्गोंपर अबीर-गुलाल बरसाये तथा
केसरयुक्त रंग से भरी डोलचियों द्वारा उन्हें
विधिपूर्वक भिगोया । नृपेश्वर ! वहाँ जितनी गोपियाँ थीं, उतने ही रूप धारण करके भगवान्
भी उनके साथ विहार करते रहे। वहाँ होलिका महोत्सव में श्रीकृष्ण
श्रीराधाके साथ वैसी ही शोभा पाते थे, जैसे वर्षाकालकी संध्या-वेलामें विद्युन्माला के साथ मेघ सुशोभित होता है। श्रीराधा ने श्रीकृष्ण के नेत्रों में काजल लगा दिया। श्रीकृष्णने भी
अपना नया उत्तरीय (दुपट्टा) गोपियोंको उपहार में दे दिया । फिर
वे परमेश्वर श्रीनन्दभवन को लौट गये। उस समय समस्त देवता उनके
ऊपर फूलोंकी वर्षा करने लगे ॥ १८-२२ ॥
इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें माधुर्यखण्डके
अन्तर्गत नारद- बहुलाश्व-संवादमें होलिकोत्सवके प्रसङ्गमें 'दिव्यादिव्य- त्रिगुणवृत्तिमयी
भूतल-गोपियोंका उपाख्यान' नामक बारहवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १२ ॥
शेष
आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीगर्ग-संहिता पुस्तक कोड 2260 से
श्रीमद्भागवतमहापुराण तृतीय स्कन्ध-पहला अध्याय..(पोस्ट११)
रविवार, 13 अक्टूबर 2024
श्रीगर्ग-संहिता (माधुर्यखण्ड) बारहवाँ अध्याय (पोस्ट 01)
#
श्रीहरि: #
श्रीगर्ग-संहिता
(माधुर्यखण्ड)
बारहवाँ अध्याय (पोस्ट 01)
दिव्यादिव्य, त्रिगुणवृत्तिमयी भूतल-गोपियोंका
वर्णन तथा श्रीराधासहित गोपियोंकी श्रीकृष्णके साथ होली
श्रीनारद उवाच -
इदं मया ते कथितं गोपीनां चरितं शुभम् ।
अन्यसां चैव गोपीनां वर्णनं शृणु मैथिल ॥ १ ॥
वीतिहोत्रोऽग्निभुक् सांबः श्रीकरो गोपतिः श्रुतः ।
व्रजेशः पावनः शांत उपनन्दा व्रजेभवाः ॥ २ ॥
धनवंतो रूपवंतः पुत्रवंतो बहुश्रुताः ।
शीलादिगुणसंपनाः सर्वे दानपरायणाः ॥ ३ ॥
तेषां गृहेषु संजाताः कन्यका देववाक्यतः ।
काश्चिद्दिव्या अदिव्याश्च तथा त्रिगुणवृत्तयः ॥ ४ ॥
भूमिगोप्यश्च संजाताः पुण्यैर्नानाविधैः कृतैः ।
राधिकासहचर्यस्ताः सख्योऽभूवन् विदेहराट् ॥ ५ ॥
एकदा मानिनीं राधां ताः सर्वा व्रजगोपिकाः ।
ऊचुर्वीक्ष्य हरिं प्राप्तं होलिकाया महोत्सवे ॥ ६ ॥
गोप्य ऊचुः -
रंभोरु चन्द्रवदने मधुमानिनीशे
राधे वचः सुललितं ललने शृणु त्वम् ।
श्रीहोलिकोत्सवविहारमलं विधातु-
मायाति ते पुरवने व्रजभूषणोऽयम् ॥ ७
॥
श्रीयौवनोन्मदविधूर्णितलोचनोऽसौ
नीलालकालिकलितां सकपोलगोलः ।
सत्पीतकंचुकघनांतमशेषमाराद्
आचालयन्ध्वनिमता स्वपदारुणेन ॥ ८ ॥
बालार्कमौलिविमलांगदहारमुद्य-
द्विद्युत्क्षिपन् मकरकुण्डलमादधानः
।
पीतांबरेण जयति द्युतिमण्डलोऽसौ
भूमण्डले सधनुषेव घनो दिविस्थः ॥ ९ ॥
आबीरकुंकुमरसैश्च विलिप्तदेहो
हस्ते गृहीतनवसेचनयंत्र आरात् ।
प्रेक्ष्यंस्तवाशु सखि वाटमतीव राधे
त्वद्रासरंगरसकेलिरतः स्थितः सः ॥
१० ॥
निर्गच्छ फाल्गुनमिषेण विहाय मानं
दातव्यमद्य च यशः किल होलिकायै ।
कर्तव्यमाशु निजमन्दिररङ्गवारि-
पाटीरपंकमकरन्दचयं च तूर्णम् ॥ ११ ॥
उत्तिष्ठ गच्छ सहसा निजमण्डलीभि-
र्यत्रास्ति सोऽपि किल तत्र महामते
त्वम् ।
एतादृशोऽपि समयो न कदापि लभ्यः
प्रक्षालितं करतलं विदितं प्रवाहे ॥
१२ ॥
श्रीनारदजी कहते हैं— मिथिलेश्वर ! यह मैंने तुमसे
गोपियोंके शुभ चरित्रका वर्णन किया है, अब दूसरी गोपियोंका वर्णन सुनो। वीतिहोत्र,
अग्निभुक्, साम्बु, श्रीकर, गोपति, श्रुत, व्रजेश, पावन तथा शान्त — ये व्रजमें उत्पन्न
हुए नौ उपनन्दोंके नाम हैं। वे सब-के-सब धनवान्, रूपवान् पुत्रवान् बहुत-से शास्त्रोंका
ज्ञान रखनेवाले, शील-सदाचारादि गुणोंसे सम्पन्न तथा दानपरायण हैं ॥ १-३ ॥
इनके घरों में देवताओं की आज्ञा के अनुसार जो कन्याएँ उत्पन्न हुईं,
उनमें से कोई दिव्य, कोई अदिव्य तथा कोई त्रिगुणवृत्तिवाली थीं।
वे सब नाना प्रकारके पूर्वकृत पुण्योंके फलस्वरूप भूतलपर गोपकन्याओंके रूपमें प्रकट
हुई थीं। विदेहराज ! वे सब श्रीराधिकाके साथ रहनेवाली उनकी सखियाँ थीं। एक दिनकी बात
है, होलिका- महोत्सवपर श्रीहरिको आया हुआ देख उन समस्त व्रजगोपिकाओंने मानिनी श्रीराधासे
कहा ॥ ४-६ ॥
गोपियाँ बोलीं- रम्भोरु ! चन्द्रवदने ! मधु- मानिनि
! स्वामिनि ! ललने ! श्रीराधे ! हमारी यह सुन्दर बात सुनो। ये व्रजभूषण नन्दनन्दन तुम्हारी
बरसाना-नगरीके उपवनमें होलिकोत्सव-विहार करने- के लिये आ रहे हैं। शोभासम्पन्न यौवनके
मदसे मत्त उनके चञ्चल नेत्र घूम रहे हैं। घुँघराली नीली अलकावली उनके कंधों और कपोलमण्डलको
चूम रही है | शरीरपर पीले रंगका रेशमी जामा अपनी घनीं शोभा बिखेर रहा है। वे बजते हुए
नूपुरोंकी ध्वनिसे युक्त अपने अरुण चरणारविन्दोंद्वारा सबका ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं
॥ ७-८ ॥
उनके मस्तकपर बालरवि के समान
कान्तिमान् मुकुट है। वे भुजाओं में विमल अङ्गद, वक्षःस्थल पर हार और कानों में विद्युत्
को भी विलज्जित करनेवाले मकराकार कुण्डल धारण किये हुए हैं। इस भूमण्डल पर पीताम्बर की पीत प्रभासे सुशोभित उनका श्याम
कान्तिमण्डल उसी प्रकार उत्कृष्ट शोभा पा रहा है, जैसे आकाशमें इन्द्रधनुषसे युक्त
मेघमण्डल सुशोभित होता है ॥ ९ ॥
अबीर और केसर के रस से उनका सारा अङ्ग लिप्त हैं। उन्होंने हाथमें नयी पिचकारी ले रखी
है तथा सखि राधे ! तुम्हारे साथ रासरङ्गकी रसमयी क्रीडामें निमग्न रहनेवाले वे श्यामसुन्दर
तुम्हारे शीघ्र निकलनेकी राह देखते हुए पास ही खड़े हैं । तुम भी मान छोड़कर फगुआ
(होली) के बहाने निकलो । निश्चय ही आज होलिकाको यश देना चाहिये और अपने भवनमें तुरंत
ही रंग-मिश्रित जल, चन्दनके पङ्क और मकरन्द ( इत्र आदि पुष्परस) का अधिक मात्रामें
संचय कर लेना चाहिये। परम बुद्धिमती प्यारी सखी! उठो और सहसा अपनी सखीमण्डलीके साथ
उस स्थानपर चलो, जहाँ वे श्यामसुन्दर भी मौजूद हों। ऐसा समय फिर कभी नहीं मिलेगा। बहती
धारा में हाथ धो लेना चाहिये - यह कहावत सर्वत्र विदित है ॥ १० – १२ ॥
शेष
आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीगर्ग-संहिता पुस्तक कोड 2260 से
श्रीमद्भागवतमहापुराण तृतीय स्कन्ध-पहला अध्याय..(पोस्ट१०)
शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
श्रीगर्ग-संहिता (माधुर्यखण्ड) ग्यारहवाँ अध्याय (पोस्ट 02)
#
श्रीहरि: #
श्रीगर्ग-संहिता
(माधुर्यखण्ड)
ग्यारहवाँ अध्याय (पोस्ट 02)
लक्ष्मीजीकी सखियोंका वृषभानुओंके घरोंमें
कन्यारूपसे उत्पन्न होकर माघ मासके व्रतसे श्रीकृष्णको रिझाना और पाना
गोप्य ऊचुः -
कस्त्वं योगिन्नाम किं ते कुत्र वासस्तु ते मुने ।
का वृत्तिस्तव का सिद्धिर्वद नो वदतां वर ॥ १३ ॥
सिद्ध उवाच -
योगेश्वरोऽहं मे वासः सदा मानसरोवरे ।
नाम्ना स्वयंप्रकाशोऽहं निरन्नः स्वबलात्सदा ॥ १४ ॥
सार्थे परमहंसानां याम्यहं हे व्रजांगनाः ।
भूतं भव्यं वर्तमानं वेद्म्यहं दिव्यदर्शनः ॥ १५ ॥
उच्चाटनं मारणं च मोहनं स्तंबनं तथा ।
जानामि मंत्रविद्याभिः वशीकरणमेव च ॥ १६ ॥
गोप्य ऊचुः -
यदि जानासि योगिंस्त्वं वार्तां कालत्रयोद्भवाम् ।
किं वर्तते नो मनसि वद तर्हि महामते ॥ १७ ॥
सिद्ध उवाच -
भवतीनां च कर्णांते कथनीयमिदं वचः ।
युष्मदाज्ञया वा वक्ष्ये सर्वेषां शृण्वतामिह ॥ १८ ॥
गोप्य ऊचुः -
सत्यं योगेश्वरोऽसि त्वं त्रिकालज्ञो न संशयः ।
वशीकरणमंत्रेण सद्यः पठनमात्रतः ॥ १९ ॥
यदि सोऽत्रैव चायाति चिंतितो योऽस्ति वै मुने ।
तदा मन्यामहे त्वां वै मंत्रिणां प्रवरं परम् ॥ २० ॥
सिद्ध उवाच -
दुर्लभो दुर्घटो भावो युष्माभिर्गदितः स्त्रियः ।
तथाप्यहं करिष्यामि वाक्यं न चलते सताम् ॥ २१ ॥
निमीलयत नेत्राणि मा शोचं कुरुत स्त्रियः ।
भविष्यति न संदेहो युष्माकं कार्यमेव च ॥ २२ ॥
श्रीनारद उवाच -
तथेति मीलिताक्षीषु गोपीषु भगवान्हरिः ।
विहाय तद्योगिरूपं बभौ श्रीनन्दनन्दनः ॥ २३ ॥
नेत्राण्युन्मील्य ददृशुः सानन्दं नन्दनन्दनम् ।
विस्मितास्तत्प्रभावज्ञा हर्षिता मोहमागताः ॥ २४ ॥
माघमासे महारासे पुण्ये वृन्दावने वने ।
ताभिः सार्द्धं हरी रेमे सुरीभिः सुरराडिव ॥ २५ ॥
गोपियोंने पूछा- योगीबाबा ! तुम्हारा नाम क्या है
? मुनिजी ! तुम रहते कहाँ हो ? तुम्हारी वृत्ति क्या है और तुमने कौन-सी सिद्धि पायी
है ? वक्ताओं में श्रेष्ठ ! हमें ये सब बातें बताओ ॥१३॥
सिद्धयोगीने कहा- मैं योगेश्वर हूँ और सदा मानसरोवर
में निवास करता हूँ। मेरा नाम स्वयंप्रकाश है। मैं अपनी शक्तिसे सदा बिना खाये पीये
ही रहता हूँ। व्रजाङ्गनाओ ! परमहंसोंका जो अपना स्वार्थ- आत्मसाक्षात्कार है, उसीकी
सिद्धिके लिये मैं जा रहा हूँ। मुझे दिव्यदृष्टि प्राप्त हो चुकी है। मैं भूत, भविष्य
और वर्तमान तीनों कालोंकी बातें जानता हूँ । मन्त्र- विद्याद्वारा उच्चाटन, मारण, मोहन,
स्तम्भन तथा वशीकरण भी जानता हूँ । १४ – १६ ॥
गोपियोंने पूछा- योगीबाबा ! तुम तो बड़े बुद्धिमान्
हो । यदि तुम्हें तीनों कालोंकी बातें ज्ञात हैं तो बताओ न, हमारे मनमें क्या है ?
।। १७ ।।
सिद्धयोगीने कहा- यह बात तो आप- लोगोंके कानमें कहनेयोग्य
है । अथवा यदि आप- लोगोंकी आज्ञा हो तो सब लोगोंके सामने ही कह डालूँ ॥ १८ ॥
गोपियाँ बोलीं- मुने! तुम सचमुच योगेश्वर हो । तुम्हें
तीनोंकालोंका ज्ञान है, इसमें संशय नहीं यदि तुम्हारे वशीकरण मन्त्रसे, उसके पाठ करनेमात्रसे
तत्काल वे यहीं आ जायँ, जिनका कि हम मन-ही-मन चिन्तन करती हैं, तब हम मानेंगी कि तुम
मन्त्रज्ञों में सबसे श्रेष्ठ हो । १९-२० ।।
सिद्धयोगीने कहा - व्रजाङ्गनाओ ! तुमने तो ऐसा भाव
व्यक्त किया है, जो परम दुर्लभ और दुष्कर है; तथापि मैं तुम्हारी मनोनीत वस्तुको प्रकट
करूँगा; क्योंकि सत्पुरुषोंकी कही हुई बात झूठ नहीं होती । व्रजकी वनिताओ ! चिन्ता
न करो; अपनी आँखें मूँद लो। तुम्हारा कार्य अवश्य सिद्ध होगा, इसमें संशय नहीं है ।।
२१-२२ ॥
श्रीनारदजी कहते हैं— राजन् ! 'बहुत अच्छा' कहकर जब
गोपियोंने अपनी आँखें मूँद लीं, तब भगवान् श्रीहरि योगीका रूप छोड़कर श्रीनन्दनन्दन्के
रूपमें प्रकट हो गये। गोपियोंने आँखें खोलकर देखा तो सामने नन्दनन्दन सानन्द मुस्करा
रहे हैं। पहले ती वे अत्यन्त विस्मित हुईं, फिर योगीका प्रभाव जाननेपर उन्हें हर्ष
हुआ और प्रियतमका वह मोहन रूप देखकर वे मोहित हो गयीं । तदनन्तर माघ मासके महारासमें
पावन वृन्दावनके भीतर श्रीहरिने उन गोपाङ्गनाओं के साथ उसी प्रकार
विहार किया, जैसे देवाङ्गनाओंके साथ देवराज इन्द्र करते हैं ।। २३–२५ ॥
इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें माधुर्यखण्डके
अन्तर्गत नारद- बहुलाश्व-संवादमें रमावैकुण्ठ, श्वेतद्वीप, ऊर्ध्ववैकुण्ठ, अजितपद तथा
श्रीलोकाचलमें निवास करनेवाली 'लक्ष्मीजीकी सखियोंके गोपीरूपमें प्रकट होनेका आख्यान'
नामक ग्यारहवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ११ ॥
शेष
आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीगर्ग-संहिता पुस्तक कोड 2260 से
श्रीमद्भागवतमहापुराण तृतीय स्कन्ध-पहला अध्याय..(पोस्ट०९)
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
श्रीगर्ग-संहिता (माधुर्यखण्ड) ग्यारहवाँ अध्याय (पोस्ट 01)
#
श्रीहरि: #
श्रीगर्ग-संहिता
(माधुर्यखण्ड)
ग्यारहवाँ अध्याय (पोस्ट 01)
लक्ष्मीजीकी सखियोंका वृषभानुओंके घरोंमें
कन्यारूपसे उत्पन्न होकर माघ मासके व्रतसे श्रीकृष्णको रिझाना और पाना
श्रीनारद उवाच -
अन्यासां चैव गोपीनां वर्णनं शृणु मैथिल ।
सर्वपापहरं पुण्यं हरिभक्तिविवर्द्धनम् ॥ १ ॥
नीतिविन्मार्गदः शुक्लः पतंगो दिव्यवाहनः ।
गोपेष्टश्च व्रजे राजन् जाता षड्वृषभानवः ॥ २ ॥
तेषां गृहेषु संजाता लक्ष्मीपतिवरात्प्रजाः ।
रमावैकुण्ठवासिन्यः श्रीसख्योऽपि समुद्रजाः ॥ ३ ॥
ऊर्ध्वं वैकुण्ठवासिन्यः तथाऽजितपदाश्रिताः ।
श्रीलोकाचलवासिन्यः श्रीसख्योऽपि समुद्रजाः ॥ ४ ॥
चिन्तयन्त्यः सदा श्रीमद्गोविन्दचरणांबुजम् ।
श्रीकृष्णस्य प्रसादार्थं ताभिर्माघव्रतं कृतम् ॥ ५ ॥
माघस्य शुक्लपंचम्यां वसन्तादौ हरिः स्वयम् ।
तासां प्रेमपरीक्षार्थं कृष्णो वै तद्गृहान्गतः ॥ ६ ॥
व्याघ्रचर्मांबरं बिभ्रन् जटामुकुटमंडितः ।
विभूतिधूसरो वेणुं वादयन् मोहयन् जगत् ॥ ७ ॥
तासां वीथीषु संप्राप्तिं वीक्ष्य गोप्योऽपि सर्वतः ।
आययुर्दर्शनं कर्तुं मोहिताः प्रेमविह्वलाः ॥ ८ ॥
अतीव सुन्दरं दृष्ट्वा योगिनं गोपकन्यकाः ।
ऊचुः परस्परं सर्वाः प्रेमानन्दसमाकुलाः ॥ ९ ॥
गोप्य ऊचुः -
कोऽयं शिशुर्नन्दसुताकृतिर्वा
कस्यापि पुत्रो धनिनो नृपस्य ।
नारीकुवाग्बाणविभिन्नमर्मा
जातो विरक्तो गतकृत्यकर्मा ॥ १० ॥
अतीव रम्यः सुकुमारदेहो
मनोजवद्विश्वमनोहरोऽयम् ।
अहो कथं जीवति चास्य माता
पिता च भार्या भगिनी विनैनम् ॥ ११ ॥
एवं ताः सर्वतो यूथीभूत्वा सर्वा व्रजांगनाः ।
पप्रच्छुस्तं योगिवरं विस्मिताः प्रेमविह्वलाः ॥ १२ ॥
श्रीनारदजी कहते हैं- मिथिलेश्वर ! अब दूसरी गोपियोंका
भी वर्णन सुनो, जो समस्त पापोंको हर लेनेवाला, पुण्यदायक तथा श्रीहरिके प्रति भक्ति-
भावकी वृद्धि करनेवाला है ॥ १ ॥
राजन् ! व्रजमें छः वृषभानु उत्पन्न हुए हैं, जिनके
नाम इस प्रकार हैं— नीतिवित्, मार्गद, शुक्ल, पतङ्ग, दिव्यावाहन तथा गोपेष्ट (ये नामानुरूप
गुणोंवाले थे) । उनके घरमें लक्ष्मीपति नारायणके वरदानसे जो कुमारियाँ उत्पन्न हुईं,
उनमें से कुछ तो रमा वैकुण्ठ वासिनी और कुछ समुद्रसे उत्पन्न हुई लक्ष्मीजीकी सखियाँ
थीं, कुछ अजितपदवासिनी और कुछ ऊर्ध्व वैकुण्ठलोकनिवासिनी देवियाँ थीं, कुछ लोकाचल-
वासिनी समुद्रसम्भवा लक्ष्मी - सहचरियाँ थीं । उन्होंने सदा श्रीगोविन्दके चरणारविन्दका
चिन्तन करते हुए माघ मासका व्रत किया। उस व्रतका उद्देश्य था - श्रीकृष्णको प्रसन्न
करना ॥ २–५ ॥
माघ मासके शुक्लपक्षकी पञ्चमी तिथिको, जो भावी वसन्तके
शुभागमनका सूचक प्रथम दिन है, उनके प्रेमकी परीक्षा लेनेके लिये श्रीकृष्ण उनके घरके
निकट आये। वे व्याघ्रचर्मका वस्त्र पहने, जटाके मुकुट बाँधे, समस्त अङ्गोंमें विभूति
रमाये योगीके वेषमें सुशोभित हो, वेणु बजाते हुए जगत् के लोगोंका मन मोह रहे थे। अपनी
गलियोंमें उनका शुभागमन हुआ देख सब ओरसे मोहित एवं प्रेम-विह्वल हुई गोपाङ्गनाएँ उस
तरुण योगीका दर्शन करनेके लिये आयीं । उन अत्यन्त सुन्दर योगीको देखकर प्रेम और आनन्दमें
डूबी हुई समस्त गोपकन्याएँ परस्पर कहने लगीं ॥ ६–९ ॥
गोपियाँ बोलीं- यह कौन बालक है, जिसकी आकृति नन्दनन्दनसे
ठीक-ठीक मिलती-जुलती है; अथवा यह किसी धनी राजाका पुत्र होगा, जो अपनी स्त्रीके कठोर
वचनरूपी बाणसे मर्म बिंध जानेके कारण घरसे विरक्त हो गया और सारे कृत्यकर्म छोड़ बैठा
है। यह अत्यन्त रमणीय है। इसका शरीर कैसा सुकुमार है ! यह कामदेवके समान सारे विश्वका
मन मोह लेनेवाला है । अहो ! इसकी माता, इसके पिता, इसकी पत्नी और इसकी बहिन इसके बिना
कैसे जीवित होंगी ? यह विचार करके सब ओरसे झुंड- की झुंड व्रजाङ्गनाएँ उनके पास आ गयीं
और प्रेमसे विह्वल तथा आश्चर्यचकित हो उन योगीश्वरसे पूछने लगीं ॥। १० - १२ ॥
शेष
आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीगर्ग-संहिता पुस्तक कोड 2260 से
श्रीमद्भागवतमहापुराण षष्ठ स्कन्ध , बारहवाँ अध्याय..(पोस्ट०४)
॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ श्रीमद्भागवतमहापुराण षष्ठ स्कन्ध – बारहवाँ अध्याय..(पोस्ट०४) वृत्रासुरका वध अविद्वानेवमात्मानं मन्यतेऽनीशमीश्वरम्...




