गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

श्रीमद्भागवतमहापुराण पंचम स्कन्ध पचीसवां अध्याय..(पोस्ट०४)

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥

श्रीमद्भागवतमहापुराण 
पंचम स्कन्ध – पचीसवाँ अध्याय..(पोस्ट०४)

श्रीसङ्कर्षणदेव का विवरण और स्तुति

उत्पत्तिस्थितिलयहेतवोऽस्य कल्पाः 
सत्त्वाद्याः प्रकृतिगुणायदीक्षयाऽऽसन् । 
यद्‌रूपं ध्रुवमकृतं यदेकमात्मन् 
नानाधात्कथमु ह वेद तस्य वर्त्म ॥ ९ ॥ 
मूर्तिं नः पुरुकृपया बभार सत्त्वं 
संशुद्धं सदसदिदं विभाति यत्र । 
यल्लीलां मृगपतिराददेऽनवद्या - 
मादातुं स्वजनमनांस्युदारवीर्यः ॥ १० ॥ 

जिनकी दृष्टि पडऩेसे ही जगत् की उत्पत्ति, स्थिति और प्रलयके हेतुभूत सत्त्वादि प्राकृत गुण अपने-अपने कार्यमें समर्थ होते हैं, जिनका स्वरूप ध्रुव (अनन्त) और अकृत (अनादि) है तथा जो अकेले होते हुए ही इस नानात्मक प्रपञ्चको अपनेमें धारण किये हुए हैं—उन भगवान्‌ सङ्कर्षणके तत्त्वको कोई कैसे जान सकता है ॥ ९ ॥ जिनमें यह कार्य-कारणरूप सारा प्रपञ्च भास रहा है तथा अपने निजजनोंका चित्त आकर्षित करनेके लिये की हुई जिनकी वीरतापूर्ण लीलाको परम पराक्रमी सिंहने आदर्श मानकर अपनाया है, उन उदारवीर्य सङ्कर्षण भगवान्‌ने हमपर बड़ी कृपा करके यह विशुद्ध सत्त्वमय स्वरूप धारण किया है ॥ १० ॥ 

शेष आगामी पोस्ट में --
गीताप्रेस,गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भागवतमहापुराण  (विशिष्टसंस्करण)  पुस्तककोड 1535 से


1 टिप्पणी:

  1. 🌹💟🥀जय श्री हरि: !! 🙏
    ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
    श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे
    हे नाथ नारायण वासुदेव: !!

    जवाब देंहटाएं

श्रीमद्भागवतमहापुराण पंचम स्कन्ध पचीसवां अध्याय..(पोस्ट०४)

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ श्रीमद्भागवतमहापुराण  पंचम स्कन्ध – पचीसवाँ अध्याय..(पोस्ट०४) श्रीसङ्कर्षणदेव का विवरण और स्तुति उत्पत्तिस्थितिलयह...